आज मुख्यमंत्री शहर में, रूट चेक कर ही निकलिए

नवभारतटाइम्स.कॉम
traffic diversion in noida greater noida on cm yogi adityanaths arrival know alternate routes
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

आज ग्रेनो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कमिश्ररेट पुलिस ने मुख्य मार्गों पर डायवर्जन प्लान बनाया है।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वालों के लिए : चिल्ला रेड लाइट से महामाया फ्लाईओवर होकर एक्सप्रेसवे से परीचौक और जीरो पॉइंट जाने वाले वाहनों को डीएनडी फ्लाईओवर से पहले रजनीगंधा की ओर जाने वाले कट से डायवर्ट किया जाएगा। वाहन रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-37 अंडरपास, भंगेल एलिवेटेड, कुलेशरा और सूरजपुर होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।

n डीएनडी टोल और फिल्मसिटी से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद सेक्टर-18 अंडरपास और एलिवेटेड मार्ग से वाहन आगे जा सकेंगे।

n कालिंदी कुंज और सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड, हाजीपुर, सेक्टर-93, एल्डिको चौक, एनएसईजेड तिराहा, कुलेशरा और सूरजपुर की ओर भेजा जाएगा।

n हाजीपुर और सेक्टर-82 से आने वाले वाहनों को सेक्टर-93 कट से सेक्टर-93 और सेक्टर-92 की ओर डायवर्ट कर फेस-2 और डीएससी मार्ग से भेजा जाएगा।

ग्रेनो से नोएडा आने वालों के लिए भी बदलाव

n परीचौक से नोएडा आने वाले वाहनों को सूरजपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से कुलेशरा, फेस-2 और भंगेल एलिवेटेड होकर वाहन आगे जा सकेंगे।

n यमुना एक्सप्रेसवे से जीरो पॉइंट उतरकर नोएडा आने वाले वाहनों को भी परीचौक की ओर भेजा जाएगा और वहां से यही वैकल्पिक मार्ग रहेगा।