Ayodhya Chemical Engineers Body Found In Paper Mill Manager Accused Of Murder
प्लांट में मिला इंजिनियर का शव, हत्या का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या: दर्शननगर स्थित यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में शनिवार रात केमिकल इंजिनियर आशीष शिवहरे संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। पानी साफ करने वाले प्लांट में शव मिलने की खबर से मिल में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बीच परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
परिवारीजनों का आरोप है कि मिल के ही मैनेजर अभिषेक सिंह ने आशीष से तीन लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि और रुपये मांगने के साथ ही पुरानी रकम लौटाने के लिए कहने पर धमकी मिल रही थी। परिवारीजनों के अनुसार घटना की रात से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उसने कहा था कि उत्पीड़न से परेशान हो चुका है और इस्तीफा दे देगा। इतना ही नहीं अभिषेक सिंह से फोन पर बात भी करवाई थी। इसके कुछ देर बाद दोनों के फोन बंद हो गए। रविवार सुबह फोन आया और तुरंत मिल बुलाया गया। वहां पहुंचने पर आशीष का शव मिला। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।