वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस आज निकालेगी विरोध मार्च

नवभारतटाइम्स.कॉम•
congress to hold protest march today on allegations of vote theft demonstration against election commission
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: कथित वोट चोरी व चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस सोमवार को गुड़गांव में विरोध मार्च निकालेगी। कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह मार्च कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के शामिल होने की जानकारी दी गई है। जिला कांग्रेस ग्रामीण की ओर से पार्टी के नेताओं, जिला व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने बताया कि विरोध मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।