Dream Of Prosperous India Will Be Fulfilled Only Through Rural Development Union Minister Of State Rao Inderjit Singh
‘ग्रामीण विकास से ही समृद्ध भारत का सपना होगा पूरा’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को सोहना क्षेत्र के गांव कोटा व बिस्सर में सभाओं को संबोधित किया। कहा कि ग्रामीण विकास से ही समृद्ध भारत का सपना पूरा हो सकता है। सरपंच,ब्लॉक समिति , जिला परिषद मेंबर के साथ-साथ ग्रामीणों का भी कर्तव्य है कि वे गांव में साफ सफाई रखने में सहयोग करें। दोनों गांवों के विकास के लिए 21-21 लाख रुपये प्रदान किए। बिस्सर में कामधेनु गोशाला के वार्षिक कार्यक्रम में टिन शेड, कर्मचारियों के आवास का आगाज कर पौधरोपण किया। कामधेनु गोशाला को 11 लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की। भारत विकास परिषद के संयोजक सुरेंद्र जैन समेत अन्य मौजूद रहे।