गर्भवती महिला को इलाज नहीं मिलने का आरोप, नवजात की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
newborn dies due to alleged medical negligence at noida district hospital family alleges
nNBT न्यूज,नोएडा

सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर गोल्डन आवर में एक गर्भवती को भर्ती नहीं करने का आरोप लगा है। इस कारण नवजात की मौत हो गई। महिला के पति ने सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर इस मामले की शिकायत की है। हैबतपुर निवासी दीपक ने बताया कि जुलाई 2026 में उनकी पत्नी नौ महीने की गर्भवती थी। 23 जुलाई को तबियत बिगड़ने पर वह पत्नी की डिलिवरी कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। आरोप है कि तीसरी मंजिल पर महिला विंग के लेबर रूम में गर्भवती को डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने गोल्डन आवर में भर्ती नहीं किया। इसका उन्होंने विरोध किया तो स्टाफ ने उनसे अभद्रता की। काफी मिन्नतों के बाद सुबह सात बजे भर्ती कर डिलिवरी कराई गई तो पत्नी ने एक नवजात को जन्म दिया। उसे सांस लेने में दिक्कत के चलते डॉक्टर ने एसएनसीयू में पहुंचा दिया। वहां कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। पीड़ित के मुताबिक, डिलिवरी से पहले डॉक्टर ने उन्हें बच्चे की सही स्थिति नहीं बताई। पहले भी उनका एक बच्चा खराब हो चुका है।