MOTP के विरोध में नर्सिंग स्टाफ करेगा आंदोलन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
nursing staff protest against motp duty with black armbands warning of symbolic strike
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (MOTP) लागू करने के विरोध में नर्सिंग कैडर ने प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान किया है। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर असोसिएशन हरियाणा ने मांगों पर जल्द विचार नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी भी दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बताया कि 30 सितंबर और एक अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेगा। इसके बाद 5, 6 और 7 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। कहा कि स्टाफ पहले भी मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन देकर पॉलिसी से होने वाली दिक्कतों से अवगत करा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।