जलभराव पर सांसद से सवाल, दिल्ली बुलाए गए पार्षद

नवभारतटाइम्स.कॉम•
questioned mp on waterlogging bjp councilor summoned to delhi party in turmoil
nNBT न्यूज, गोरखपुर : बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सांसद रवि किशन शुक्ल से सवाल करने वाले भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी को पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। बताया गया कि तावड़े ने पार्षद को दिल्ली बुलाया है।

भारी बारिश के बाद शनिवार को कई इलाकों में जलभराव के बाद पार्षद ने सांसद को फोन किया। बातचीत में जाति को लेकर भी टिप्पणी हुई थी। त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने जनता की समस्या को लेकर मर्यादित तरीके से सवाल किया था और बातचीत को सोशल मीडिया पर वायरल करने से इनकार किया। वहीं, सांसद का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।