Single Use Plastic Harms Awareness Campaign In Palam Vihar
लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नुकसान बताए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पालम विहार में रविवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB), गुड़गांव (उत्तर) की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। लोगों से प्लास्टिक की जगह अन्य बेहतर विकल्प अपनाने की अपील की गई। रीजनल ऑफिसर आकांक्षा तंवर ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का सही तरीके से डिस्पोजल करने की जानकारी दी। सब्जी विक्रेताओं को प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग की जगह कपड़े के बैग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्हें कपड़े के बैग भी बांटे गए। स्थानीय निवासियों को जूट के बैग दिए गए।