Warning To Close Electricity Department Offices Kisan Parishads Protest Continues For The 21st Day
बिजली विभाग के दफ्तरों को बंद कराने की दी चेतावनी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा
डूब क्षेत्र में बिजली उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद का धरना रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ गोला-लाठी लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही एक युवक के हाथ-पैर बंधक बना विभाग को चेतावनी दी कि यदि डूब क्षेत्र में रहने वाले कामगार वर्ग के लोगों को बिजली नहीं मिली तो विभाग के कार्यालयों को बंद कराने की रणनीति अपनाई जा सकती है।भारतीय किसान परिषद का दावा है कि डूब क्षेत्र में करीब ढाई से तीन लाख लोग बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में रह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने लगातार अपनी मांग रखी जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस परिवार पर बिजली के अभाव की परेशानी गुजर रही है, वही उसकी वास्तविक स्थिति समझ सकता है। धरने के दौरान भूख हड़ताल कर रही दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।