8 Thousand Students In Dronacharya College But No Hostel Students Coming From Far Away Facing Huge Problems
द्रोणाचार्य कॉलेज में 8 हज़ार स्टूडेंट्स, लेकिन हॉस्टल नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nअनीता, गुड़गांव
न्यू रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य के गवर्नमेंट कॉलेज में दूर के इलाकों से पढ़ने आने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल न होने की वजह से परेशानी हो रही है। कुछ स्टूडेंट्स करीब 100 किमी तक का सफर कर कॉलेज पहुंचते हैं। ऐसे में लंबा सफर उनकी पढ़ाई पर असर डाल रहा है।बता दें कॉलेज में पहले करीब 100 छात्रों की क्षमता वाला हॉस्टल था जिसे बॉयज से गर्ल्स हॉस्टल में बदल दिया गया, लेकिन जर्जर कमरों के चलते इसे भी बंद कर दिया गया। हॉस्टल न होने से दूसरे शहरों और जिलों से आने वाले स्टूडेंट्स के सामने PG या किराये पर कमरा लेना ही एकमात्र विकल्प बचता है। इससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ता है।
अतिरिक्त पदाभार प्रिंसिपल मनीषा राणा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इसको लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को पहले भी पत्र लिखे जा चुके है। अब सरकार की ओर से कार्रवाई का इंतजार है।