मिलेनियम सिटी में न भरे पानी, समाधान पर की चर्चा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
millennium city waterlogging discussion on solutions between government agencies experts and industry
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-17: गुड़गांव में जलभराव और जल सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारी एजेंसियों, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। यह बात मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को राष्ट्रीय सेमिनार में कही। हिपा और संकला फाउंडेशन की ओर से सेमिनार किया गया। जल जीवन मिशन के संस्थापक मिशन निदेशक भरत लाल ने कहा कि जल प्रबंधन के समाधान स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार होने चाहिए। डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने कहा कि बारिश के पानी से भूजल रिचार्ज करने की रणनीति अपनानी चाहिए। संकला फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक देवेंद्र कुमार ने वर्षा जल प्रबंधन पर लगातार संवाद की जरूरत बताई।