Allegation Of Dumping Sewage Water In Drain New Palam Vihar Residents Troubled File Complaint
नाले में सीवर का पानी छोड़ने का आरोप, दी शिकायत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सेक्टर-110 : न्यू पालम विहार फेज-1 में सीवर और सेप्टिक टैंक का गंदा पानी खुले नाले में छोड़ने का मामला आया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि आसपास की कई सोसायटियों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बंद हैं या उनका संचालन ठीक से नहीं हो रहा है। ऐसे में सीवर के पानी के टेंकरो से नाले में छोड़ने का आरोप लगा है। समस्या को लेकर निवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दे कार्रवाई की मांग की है। मांग की है कि निरीक्षण कर नाले में सीवर और सैप्टिक टैंक का पानी छोड़ने पर रोक लगाई जाए। साथ ही आसपास की सोसायटियों के STP की भी जांच कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित कराया जाए।