'फुटपाथों पर न हो कब्ज़े, अधिकारी करें निगरानी'

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gmda to explore fob and underpass possibilities instructions to remove encroachment from mg road footpaths
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

एमजी रोड पर पैदल यात्रियों की सुविधा के अलावा ट्रैफिक के बेहतर संचालन के लिए GMDA एफओबी और अंडरपास के संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए GMDA सीईओ पीसी मीणा ने सोमवार को एमजी रोड का विजिट किया। सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।
रोड से जुड़ी अलग-अलग सोसायटियों के RWA प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने पैदल चलने, पार्किंग और समस्याएं रखीं। पीसी मीणा ने फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि लोगों को पैदल चलने में परेशानी न हो। संबंधित अधिकारियों को मॉल्स के आसपास फुट ओवर ब्रिज बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। यहां अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की संभावना तलाशने को भी कहा। इफको चौक का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को NHAI के साथ चौक के सुधार की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए विशेषज्ञ की मदद से ट्रैफिक व्यवस्था का अध्ययन किया जाएगा।