छात्राओं को दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम•
students made aware of health and hygiene special lecture under seva sankalp abhiyan
nNBT न्यूज, गुड़गांव: गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-14 में छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ‘ सेवा संकल्प अभियान ’ के तहत महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की ओर से ‘महिलाओं का स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ विषय पर विस्तार व्याख्यान किया गया। मेदांता फाउंडेशन की वेलनेस काउंसलर वर्णिका त्यागी ने छात्राओं से बातचीत की। स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाने पर जोर दिया। उद्देश्य छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी रहा। कार्यक्रम का समन्वय प्राची ने किया।