7 हज़ार स्ट्रे डॉग्स को लगाया टीका

नवभारतटाइम्स.कॉम•
vaccination of 7 thousand stray dogs completed big initiative by municipal corporation
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : नगर निगम की ओर से शहर में स्ट्रे डॉग्स और बेसहारा पशुओं के बेहतर प्रबंधन के लिए ड्राइव जारी है। नगर निगम की ओर से 25 सितंबर तक 2 हजार 615 स्ट्रे डॉग्स की नसबंदी और 7 हजार 28 का वैक्सिनेशन किया गया है। दावा किया जा रहा है कि शहर के कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के शत प्रतिशत टीकाकरण और नसबंदी का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। निगम एरिया के गांव कन्हई, गांव वजीराबाद, अशोक विहार फेज-1, फेज-2 व फेज-3, गांव सिलोखरा, सैनी खेड़ा और चक्करपुर में स्ट्रे डॉग्स का शत-प्रतिशत टीकाकरण और नसबंदी की गई है। दूसरी ओर निगम की टीम की ओर से 25 सितंबर तक 1 हजार 248 पशुओं को पकड़ उनकी टैगिंग की गई।