Garbage Removed From Beri Wala Bagh Dumping Station Traffic Jam Relieved
बेरी वाला बाग से उठाया कूड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
बेरी वाला बाग डंपिंग स्टेशन पर अब कूड़े वाले वाहन बेतरतीब नजर नहीं आएंगे। यहां कूड़ा उठाने का काम भी शुरू हो गया है। समस्या को उठाते हुए NBT ने सोमवार को ही रिपोर्ट की थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।सोमवार को ही यहां पर निगम की टीम पहुंची और सफाई करवाई गई। इसके बाद चूना भी छिड़क दिया गया। यहां पर अब एक लेन में कूड़े के वाहन खड़े होंगे, जिससे ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। दरअसल, कार्टरपुरी डंपिग स्टेशन में काम शुरू होने के चलते यहां पर शहर भर का कूड़ा आ रहा है। इसके अलावा यहां पर दोनों ओर कूड़े से भरे वाहन पार्क होते थे। जिससे दिन भर जाम रहता था। सड़क पर भी कूड़ा आ जाता था। इसको लेकन एनबीटी ने रिपोर्ट की। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।