Allegation Of Molestation Of 8 year old Girl Fir Registered In Dlf Phase 3
आठ साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने का आरोप, FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : डीएलएफ फेज-3 स्थित एक सोसाइटी में आठ साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं और परिवार के साथ सोसायटी के सर्वेंट क्वॉर्टर में रहते हैं। आरोप है कि 25 सितंबर को सोसायटी परिसर में एक व्यक्ति ने उनकी आठ वर्षीय बेटी को गलत तरीके से छुआ। बच्ची ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई।