पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोपियों की जमानत खारिज

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bail rejected for accused in police firing case court denies plea
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: राजेंद्र पार्क थाना एरिया में दिल्ली पुलिस और गुड़गांव क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग करने के मामले में डिस्ट्रिक कोर्ट ने आरोपी मोहित जाखड़ व जतिन कुमार को जमानत देने से इनकार कर दिया। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को धनकोट एरिया में दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की टीम हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी की तलाश में नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस को बाइक पर दो युवक आते दिखे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एएसआई विकास कुमार गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया था।