Cloudy Hide and seek Lowers Mercury In Gurgaon Weather Becomes Pleasant
बादलों की लुका-छिपी से गिरा पारा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : कुछ देर की हल्की बारिश के बाद सोमवार को गुड़गांव के मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिनभर बादलों की लुका-छिपी के बीच बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद हवा में ठंडक बढ़ने से लोगों को उमस से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत महसूस हुई।