एमएलसी चुनावों के लिए सपा ने घोषित किए उम्मीदवार

Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
sp announces candidates for mlc elections akhilesh yadav makes declaration
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा ने विधान परिषद चुनावों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान सोमवार को कर दिया। सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित बैठक में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधान परिषद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

पार्टी ने मिर्जापुर, वाराणसी शिक्षक खंड से लाल बिहारी यादव, लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से सुशील कुमार, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रकाशचन्द्र गुप्ता, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक क्षेत्र से दानिश अख्तर, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से नितिन तोमर और वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा को बनाया गया है। वहीं झांसी स्नातक क्षेत्र से डॉ. मान सिंह, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से शशांक यादव, मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से परमिन्दर भाटी, लखनऊ स्नातक क्षेत्र से कांति सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। समाजवादी पार्टी इसे अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताजी के समय से शिक्षकों के लिए काम करती रही है।