Food Starch Revealed In Fake High Bp Medicine Used In Making Telma am Consignment
हाई BP की नकली दवा बनाने में खाद्य स्टार्च का इस्तेमाल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : हाई बीपी की दवा टेल्मा-एएम की नकली खेप तैयार करने में दवा बनाने की प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एफडीए गुड़गांव के अनुसार, काशीपुर निवासी 8वीं पास आरोपी प्रदीप कुमार से पूछताछ में सामने आया कि टेल्मा-एएम की नकली टैबलेट बनाने में खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले स्टार्च का प्रयोग किया जा रहा था। हालांकि इसकी पुष्टि एफडीए की लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
अधिकारियों के अनुसार, जांच में पता चला कि प्रदीप कुमार पहले एक दवा कंपनी में काम कर चुका है। इसी दौरान उसे दवा बनाने और उसकी पैकिंग से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी मिली थी। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कंपनी में किस तरह का काम किया था और वहां सीखी जानकारी का इस्तेमाल नकली दवा तैयार करने में किस तरह किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मंहगी और ज्यादा इस्तेमाल होने की वाली दवाओं की बड़े स्तर पर नकली खेप तैयार करते थे।