DCP की निगरानी में होगी 'मुन्नाभाई BAMS' की जांच

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
dcp to oversee munnabhai bams investigation uncovering 41 individuals who became doctors with fake degrees
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : फर्जी दस्तावेज पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराकर डॉक्टर बने 41 लोगों की जांच अब डीसीपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में होगी। हुसैनगंज थाने में दर्ज FIR के बाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यह आदेश दिया है।

बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार राय ने इसे अंतरराज्यीय रैकेट बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। उनका कहना है कि एक थाना इतने बड़े फर्जीवाड़े की जांच नहीं कर सकता, क्योंकि इसके तार प्रदेश के 24 जिलों के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान तक जुड़े हैं। बोर्ड ने 2015 से 2025 तक हुए सभी रजिस्ट्रेशनों का नए सिरे से सत्यापन शुरू कर दिया है। फर्जी पाए गए 41 मामलों को एडीजी रैंक के अधिकारी को सौंपने की तैयारी भी है। ये रजिस्ट्रेशन प्रतापगढ़, बरेली, लखीमपुर खीरी, संतकबीर नगर, श्रावस्ती, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, झांसी, गोंडा, रामपुर, कासगंज, रायबरेली, महाराजगंज, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सीतापुर, मेरठ, सहारनपुर, अयोध्या, अमरोहा और जौनपुर समेत कई जिलों के पतों पर हुए।