शांति में बाधा डालने वालों को सबक सिखाएं : योगी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
teach a lesson to those who disturb peace cm yogis strict instruction
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकारी आवास पर ‘ जनता दर्शन ’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। रायबरेली से आए एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा कहते भावुक हो गए, इस पर सीएम ने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शांति, खुशहाली व सुदृढ़ कानून व्यवस्था ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, इसमें बाधा डालने वालों को कानूनी ढंग से सबक सिखाएं।

योगी ने हर फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें आश्वस्त किया। अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध-पारदर्शी निस्तारण करवाएं। यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए।