दोस्त को जिंदा समझ अस्पताल से शव लेकर भागा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
friend thought alive ran away with body from hospital people caught him
n NBT न्यूज, करनाल: घरौंडा में सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार कोहंड गांव निवासी रोहित (18) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त कर्ण घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया लेकिन कर्ण ने यह मानने से इनकार कर दिया।

कर्ण ने कहा कि रोहित जिंदा है और उसे दूसरे डॉक्टर को दिखाएगा। यह कहने के बाद वह स्ट्रेचर पर शव लेकर अस्पताल से बाहर भागने लगा। सड़क पर लोगों ने उसे पकड़कर शव वापस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।