विवाद के बाद पत्नी को मारा चाकू, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sensational murder in palam husband kills wife after dispute accused absconding
nNBT रिपोर्ट, पालम : रविवार शाम विवाद के दौरान एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर है, जो घटना के बाद फरार हो गया। पालम गांव थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान सोनिया (30 ) के रूप में हुई है। वह पति प्रदीप और दो बेटों के साथ राज नगर पार्क इलाके में रहती थीं। उनके पांच और छह साल के दो बेटे हैं। प्रदीप इलाके में ढोल की दुकान चलाने के अलावा द्वारका सेक्टर-7 स्थित जेजे कॉलोनी में वेज बिरयानी की दुकान भी है।
जांच में सामने आया है कि प्रदीप के कथित तौर पर किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध थे। सोनिया को इसकी जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करने लगी। आरोप है कि रविवार शाम विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू निकालकर सोनिया के सीने पर वार कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या अचानक हुई या आरोपी ने पहले से इसकी साजिश रची थी।