Gurugram Allegation Of Forced Relations With Woman After Entering House Police Register Case
घर में घुसकर महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सेक्टर-57 स्थित एक मकान में महिला से कथित तौर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि 23 सितंबर को आरोपी उनके घर आया था। आरोप है कि वहां उसने महिला की इच्छा के विरुद्ध उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस आरोपी से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।