सोसायटी में गंदे पानी की सप्लाई का आरोप, 20 लोग बीमार

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसायटी में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप मच गया है। लोगों का आरोप है कि वॉटर टैंक में एसटीपी का दूषित पानी मिला दिया गया। इस कारण करीब 20 से 25 लोग पेट दर्द और उल्टी से पीड़ित हुए हैं।

20 people fall ill due to contaminated water supply in amrapali golf homes allegations of stp water mixing

n NBT न्यूज़, ग्रेनो वेस्ट : आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसायटी में पीने के पानी की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। फ्लैटों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का आरोप है कि वॉटर टैंक में एसटीपी का गंदा पानी भर दिया है। इसे पीने से अलग-अलग टावर में 20 से 25 लोगों को पेट दर्द व उल्टी हो रही है। बताया जा रहा है कि मेंटिनेंस टीम ने गलती से एसटीपी का पानी टैंक में मिलाने की बात मानी है। साथ ही टैंक को साफ कराने का आश्वासन दिया है। निवासी चेतना गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। आरोप है कि गुरुवार को करीब 10 टावर में दूषित पानी आया। इससे लोगों को अधिक समस्या हुई। कई लोगों ने ग्रुप पर दूषित पानी पीकर बीमारी होने की बात की जानकारी दी, जिसके बाद पूरी स्थिति का पता चला।