आर्यन, खुशी योग ओलिंपियाड में अव्वल

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय योग ओलिंपियाड का आयोजन हुआ। इसमें शहर के आर्यन और खुशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के आर्यन और अमीनाबाद इंटर कॉलेज के आर्यन यादव अव्वल रहे।

आर्यन, खुशी योग ओलिंपियाड में अव्वल

nNBT न्यूज, लखनऊ : निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को जनपद स्तरीय योग ओलिंपियाड में शहर के आर्यन और खुशी ने बेहतरीन और सटीक मुद्राएं दिखाई और पहला स्थान हासिल किया।

बालक वर्ग में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के आर्यन एवं अमीनाबाद इंटर कॉलेज के आर्यन यादव को पहला स्थान मिला। राजकीय हाई स्कूल कुरौली के अंश को दूसरा एवं राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद के कुणाल को तीसरा स्थान मिला।