आवास विकास की बोर्ड बैठक स्थगित

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की बोर्ड बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई है। यह बैठक गुरुवार को होनी थी। अब यह 29 अप्रैल को हो सकती है। बैठक में फ्लैट की कीमतों में छूट और भूखंड की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव था।

awas vikas board meeting postponed proposal for 15 discount on flats and 5 increase on plots deferred

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की गुरुवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब अगली बोर्ड बैठक 29 अप्रैल को हो सकती है। बोर्ड बैठक में फ्लैट की कीमतों में 15% तक छूट और भूखंड की दरों में 5% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव था। इस बैठक में बकायेदारों को राहत देने और प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद) में खाली फ्लैट बेचने की योजना थी।