DC ने दिए HPV टीकाकरण अभियान में तेज़ी लाने के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के डीसी उत्तम सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों को एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य जिले की अधिक से अधिक बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है। स्कूलों में छात्राओं का डेटा तैयार किया जाएगा और पीटीएम में अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। पंचायत स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

dc directs to speed up hpv vaccination campaign emphasizing cervical cancer prevention

n NBT न्यूज, गुड़गांव

जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चल रहे HPV टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश डीसी ने गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को बैठक के दौरान दिए। अभियान की जानकारी लेते हुए डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में अधिक से अधिक बेटियों तक पहुंचकर उन्हें इस वैक्सीन का फायदा पहुचाए। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अभियान की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि स्कूलों में छात्राओं का डेटा तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही पीटीएम के दौरान अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंचायत स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंचाने की योजना बनाई गई है। डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया जाए। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी राजलीवाल, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, प्रिंसिपल विनीता मौजूद रहीं।