n NBT न्यूज, गुड़गांव
सेक्टर-83 स्थित वाटिका G-21 सोसायटी में घरों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा, इससे लोग परेशान हैं। निवासियों के अनुसार सोसायटी के लगभग हर फ्लोर पर कूड़े के ढेर लग हैं, इससे बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। निवासियों का आरोप है कि मेंटिनेंस देने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रहीं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब भी वे इस समस्या को लेकर बिल्डर या प्रबंधन के पास जाते हैं, तो उन्हें बंगाल चुनाव का हवाला देकर मैनपावर की कमी बताई जाती है। इस तरह के बहाने बनाकर जिम्मेदारी से बचा जा रहा है और समाधान नहीं किया जा रहा। चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो प्रशासन की ओर रुख करना पड़ेगा। सोसायटी RWA प्रधान प्रदीप राही ने कहा कि कई बार बिल्डर और प्रबंधन को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों तक ले जाएंगे।


