n NBT न्यूज, सोहना : ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन के तत्वावधान में 33 केवी सब-स्टेशन पर करीब सात दिन से चल रहा कर्मचारियों का धरना यूनियन पदाधिकारियों और विभाग के उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन RTI एक्टिविस्ट की ओर से की गई शिकायतों के आधार पर कर्मचारियों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ था। यूनियन नेता प्रेमपाल ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बात के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। कहा कि निर्धारित समय में समाधान नहीं किया तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। वहीं, यूनियन नेता अजीत ने आरोप लगाया कि विभाग के ही कुछ कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों का डेटा लीक किया है।


