परिषद की भूमि से हटाया अतिक्रमण

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना के गांव धुनेला में नगरपरिषद ने बड़ी कार्रवाई की है। कुछ लोगों ने नगरपरिषद की जमीन पर कब्रिस्तान का बोर्ड लगाकर अवैध कब्जा कर लिया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे तक चली कार्रवाई में कब्जा हटाया और फेंसिंग की। कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन दस्तावेज दिखाने पर वे शांत हो गए।

sohna illegal encroachment removed from municipal council land in dhunela fencing done by placing a graveyard board

n NBT न्यूज, सोहना : नगरपरिषद ने गांव धुनेला में अवैध कब्जे हटाए। कुछ लोगों ने नगर परिषद की जमीन पर कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया था, ऐसे में टीम ने कब्जा हटा फेंसिंग की है। जानकारी के अनुसार कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया, इससे एक घंटे तक काम बाधित रहा। हालांकि ड्यूटि मजिस्ट्रेट की ओर से दस्तावेज दिखाने पर लोग शांत हो गए। परिषद SDO संदीप राठी ने बताया कि नगर परिषद की करीब चार कनाल 13 मरला जमीन खाली थी, जिसमें कुछ लोगों ने कब्जा करने के लिए कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया था। कब्जा हटा फेंसिंग कर दी गई है।