nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : भीषण गर्मी ने ट्रेनों का सफर मुश्किल कर दिया है। आलम यह है कि कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में भी एसी काम न करने की शिकायतें लगातार आ रहीं हैं। वहीं, मेंटनेंस का हाल भी बेहाल है। यात्री प्रतिदिन शिकायतें कर रहे हैं।
यात्री रोशन गुप्ता ने शिकायत की है कि वह गुरुवार को 82501 तेजस एक्सप्रेस से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। पूरी ट्रेन में एसी ठीक से काम नहीं कर रहा था। उन्होंने रिफंड की मांग भी की है। वापसी में 82502 तेजस एक्सप्रेस की यात्री रुचिका कुमार ने शिकायत की है कि वह दिल्ली से लखनऊ आ रही थीं। उनके कोच ई-1 का टॉइलट गंदा है। 12535 गरीब रथ के यात्री अमन भट्ट ने शिकायत की है।


