NBT रिपोर्ट, कोलकाता: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता शहर के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर अहम सबूत जुटाए हैं। यह कार्रवाई सोना पप्पू, जय एस. कामदार और डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास समेत अन्य के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई।
ईडी ऑफिशियल ने बताया कि कल्याण शुक्ला और संजय कुमार कनोडिया के परिसरों की तलाशी ली, जहां से 10 लाख रुपये कैश, सोने की जूलरी, डिजिटल डिवाइस और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। एजेंसी के मुताबिक इन दस्तावेजों से संदिग्धों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों के बीच बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन के संकेत मिले हैं।




