फतेहपुर में युवती को बंधक बना गैंगरेप, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फतेहपुर के खागा क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों ललित और युवराज को गिरफ्तार किया है। फरार एक आरोपी बबलू ठाकुर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। खागा पुलिस पर मामले को टरकाने का आरोप है।

fetehpur gangrape of a young woman case of making obscene videos after holding hostage two arrested 25 thousand reward on one

nNBT न्यूज, फतेहपुर : खागा क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप और अश्लील विडियो बनाने का मामला सामने आया है। थरियांव थाना क्षेत्र निवासी युवक के मुताबिक 24 अप्रैल को अपनी मंगेतर के साथ खागा क्षेत्र के एक गांव की नहर पुलिया के पास कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी दौरान पहुंचे तीन युवक जबरन जंगल के अंदर ले गए और रेप किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार तीनों ने छेड़छाड़ के साथ अश्लील फोटो और विडियो बनाने के साथ ही बंधक बनाकर गैंगरेप किया। विरोध करने और शिकायत पर विडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं युवक के यूपीआई से 2500 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि खागा पुलिस करीब 24 घंटे तक टरकाती रही। शिकायत पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच सीओ को सौंपने के साथ ही खागा के कोतवाल रमेश पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने आरोपित ललित और युवराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार बबलू ठाकुर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।