दुल्हन आने पर आतिशबाजी चलाई, लग गई भीषण आग

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूंहगांव झिमरावट में शादी का जश्न आग में बदल गया। दुल्हन के घर पहुंचते ही चलाए गए पटाखों की चिंगारी से लकड़ियों के ढेर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना जश्न के माहौल को अफरा-तफरी में ले आई।

fireworks during brides welcome massive fire in woodpile atmosphere of chaos

n NBT न्यूज, नूंह

गांव झिमरावट में बरात घर लौटने पर की गई आतिशबाजी ने जश्न के माहौल को अफरा-तफरी में बदल दिया। घर पहुंचते ही जश्न मनाने के लिए चलाए गए पटाखे की चिंगारी पास में रखे लकड़ियों के ढेर पर जा गिरी और देखते ही देखते आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और लकड़ियों का पूरा ढेर जलने लगा। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गांव निवासी साहिल की बरात नगीना क्षेत्र के मोहम्मदवास गांव से दूल्हन लेकर आई थी। घर पहुंचते ही परंपरा के अनुसार जश्न मनाने के लिए पटाखे चलाए गए। इसी दौरान एक पटाखे की चिंगारी पास में रखे लकड़ियों के ढेर पर जा गिरी और देखते ही देखते आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में आग से लकड़ियों का पूरा ढेर जल उठा।