पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आठ इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों समेत 26 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इस तबादला सूची में धीरज मलिक और मुनीश प्रताप सिंह जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

major reshuffle in hapur sp changes jurisdiction of 26 sub inspectors aiming to strengthen law and order

n NBT न्यूज, हापुड़ : एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आठ इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सहित 26 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। एसपी के अनुसार, धीरज मलिक को प्रभारी निरीक्षक थाना बहादुरगढ़ से वाचक पुलिस अधीक्षक, मुनीश प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बाबूगढ़ को प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर अपराध, मनोज कुमार वाचक पुलिस अधीक्षक समेत अन्य दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।