nNBT न्यूज़ अयोध्या: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को महिला जन आक्रोश अभियान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सपा को निशाने पर लिया। मंत्री ने कहा कि सपा सियार की तरह पीडीए का चोला पहन कर चुनावों में उतरती है। इसके बाद सहयोगी दलों से अलग हो जाती है। नारी वंदन अधिनियम संशोधन का विरोध करके सपा और कांग्रेस ने महिलाओं का हक छीना है। इसका जवाब चुनाव में मिलेगा। वहीं, सर्किट हाउस सभागार में भाजपा ने महिला सम्मेलन संपन्न के बाद विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका गया। उधर, गोसाईंगंज में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से चेयरमैन डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल की अगुवाई में जनाक्रोश रैली निकाली गई।




