nNBT न्यूज़, बाराबंकीः नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर भाजपा की कार्यकर्त्रियों ने सोमवार को पद यात्रा निकाली और नारेबाजी कर पटेल तिराहा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान डाॅ.रामकुमारी मौर्य, रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी, अलका मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, लकी सिंह, डीडीसी पूजा सिंह, पूनम कन्नौजिया, शशी सिंह, शांति वर्मा, अंशु वर्मा, सुमन श्रीवास्तव, गुलजार बानो, मालती यादव, अर्चना मिश्रा, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, मनोज वर्मा, वैभव मिश्रा, नीलम वर्मा, सविता रावत, ऋचा सिंह ऊषा शर्मा, प्रमिला श्रीवास्तव, हरगोविंद सिंह, डॉ. विवेक वर्मा मौजूद रहे। इससे पहले जिला पंचायत सभागार में हुए जन आक्रोश महिला सम्मेलन में खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अधिनियम पर सरकार के रुख का उल्लेख किया।




