पीएम की सुरक्षा-स्वागत का जिम्मा आधी आबादी के हाथ

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी पहुंच रहे हैं। वे 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बरेका ग्राउंड में एक विशाल महिला सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें करीब 50 हजार महिलाएं भाग लेंगी। प्रधानमंत्री महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर बात करेंगे। वे दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

security and welcome responsibilities in pm modis varanasi visit handed over to women special focus on womens conference

nविकास पाठक, वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। करीब 20 घंटे के प्रवास में पीएम काशी को 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, बरेका ग्राउंड में आयोजित ‘ जनाक्रोश महिला सम्मेलन ’ को पूरी तरह महिला केंद्रित किया गया है। मंच से लेकर पंडाल प्रबंधन, सुरक्षा और स्वागत तक की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। कार्यक्रम में लगभग 50 हजार महिलाओं की भागीदारी प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और महिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगी, जबकि अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी वीआईपी गैलरी में रहेंगे।

पश्चिम बंगाल तक संदेश: राजनीतिक दृष्टि से यह दौरा पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले बेहद अहम माना जा रहा है। काशी को बंगीय समाज का प्रमुख केंद्र मानते हुए भाजपा इसे महिला समर्थन और विपक्ष के खिलाफ जनसंदेश के रूप में भी देख रही है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर संवाद करेंगे। बरेका इंटर कॉलेज परिसर में जर्मन हैंगर तकनीक से बने विशाल पंडाल को छह सेक्टर और 42 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रधानमंत्री मंच तक पहुंचने से पहले गोल्फ कार्ट से महिलाओं के बीच से गुजरेंगे और उनका अभिवादन करेंगे। पीएम दो अमृत भारत ट्रेनों बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई को हरी झंडी दिखाएंगे।

दोपहर 1:30 पहुंचेंगे एयरपोर्ट: पीएम दोपहर 1:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग या हेलीकॉप्टर से बरेका पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह लगभग 12 किमी लंबे रोड शो के जरिए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट, बरेका परिसर, हेलीपैड और पूरे रूट पर एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है।