n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं की ओर से एक महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने नेतृत्व किया। इसमें महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नारी सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का सशक्त माध्यम बनेगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के विरोध के कारण नारी शक्ति वंदन संशोधित अधिनियम पारित नहीं हो सका जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मातृशक्ति इसके लिए कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को कभी माफ नहीं करेगी। पदयात्रा में प्रदेश सचिव भाजपा गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया यादव, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख रश्मि अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



