पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर के ठिकानों पर ED की रेड

नवभारत टाइम्स

प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज एक मामले के आधार पर हुई। भुल्लर पर आपराधिक मामले के निपटारे के लिए रिश्वत मांगने और आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। ईडी ने चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में तलाशी ली।

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर के ठिकानों पर ED की रेड
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: ईडी ने सोमवार को पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनसे सहयोगियों के ठिकानों पर रेड की। यह रेड 11 जगहों (चंडीगढ़-2, लुधियाना-5, पटियाला-2, नाभा-1 और जालंधर-1) पर चली। ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह जांच सीबीआई द्वारा भुल्लर के खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले पर आधारित है, जिसमें उन पर एक आपराधिक मामले के निपटारे के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का आरोप है। भुल्लर डीआईजी के पद पर रोपड़ में तैनात थे, जब उनको CBI ने अक्टूबर 2025 में गिरफ्तार किया था।