n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : एनआईटी क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने एक युवक के खाते से करीब 43,419 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी निवासी ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि 2 मार्च 2026 को तड़के करीब 2:20 बजे उनके क्रेडिट कार्ड से संदिग्ध लेनदेन हुए। पीड़ित के अनुसार, उनके कार्ड से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 43,419.32 रुपये निकाल लिए गए। सभी लेनदेन कोटक महिंद्रा बैंक के माध्यम से किए गए।




