लिंक रोड पर नए एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर नए एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। यह सुविधा सेक्टर-8 और सेक्टर-29 से मीठापुर के बीच मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एनएचएआई को निर्देश दिए हैं। इससे लोगों को एक्सप्रेसवे पर आने-जाने में आसानी होगी। अभी कई लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। एनएचएआई फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

faridabad new entry exit points to be built on delhi mumbai expressway link road people to get relief

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर नए एंट्री एग्जिट पॉइंट बनाने की दिशा में तैयारी की जा रही है। यह कट सेक्टर-8 के पास और सेक्टर-29 से मीठापुर के बीच में प्रस्तावित है। लोगों की मांग पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एनएचएआई अधिकारियों को इस बारे में दिशानिर्देश दिए हैं। एनएचएआई अधिकारियों ने नए एंट्री एग्जिट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।

बता दें कि फरीदाबाद के बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे) के रूप में विकसित किया गया है। फरीदाबाद के लोगों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए एक्सप्रेसवे पर छह जगह एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं। अभी कई जगह ऐसी हैं, जहां पर एक्सप्रेसवे पर आने-जाने के लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। सेक्टर-8 के पास डीएनडी की तरफ जाने वाली साइड में एंट्री एग्जिट बनाई गई है, लेकिन डीएनडी की तरफ से आने वाली साइड में कट नहीं बनाया गया है। ऐसे में सेक्टर-8 के अलावा इस एरिया में पड़ने वाले अन्य सेक्टरों व ग्रेटर फरीदाबाद के कई सेक्टर, सोसायटी व गांवों के लोगों को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड का ही इस्तेमाल करना पड़ता है। एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए लोगों को सेक्टर-14 वाले कट पर जाना पड़ता है या फिर आईएमटी के पास बने कट का इस्तेमाल करना पड़ता है।