गर्मी का टॉर्चर, उल्टी-दस्त और फीवर के मामले बढ़े

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बीके अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में भीड़ देखी जा रही है।

heats cruelty crowd of vomiting diarrhea and fever patients increases in faridabad hospitals overwhelmed

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

जिले में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। ऐसे में गर्मी का असर सीधा अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे ही बीके अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी अब बढ़ने लगी है। अस्पताल में अधीकतर बच्चे और बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक है। इसके कारण अस्पताल पर भी भार अधिक है। बीके अस्पताल की ओपीडी और एमरजेंसी में बुखार, उल्टी-दस्त, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत को लेकर मरीज पहुंच रहे है।

अस्पताल में प्रतिदिन तीन हजार के करीब ओपीडी होती है जिसमें उल्टी-दस्त, चक्कर की बीमारी को लेकर 300 के करीब मरीज पहुंचते है लेकिन डिहाइड्रेशन के कारण अब संख्य 20 प्रतिशत बढ़ गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि अचानक तेज गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और चक्कर की शिकायत होने लगी, जिसके बाद तुरंत अस्पताल लाना पड़ा। वहीं रोहित के परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह से ही कमजोरी और घबराहट महसूस हो रही थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें भी तुरंत बीके अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया।

धूप से बचने की सलाह

डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम बेहद खराब है, इसलिए तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, शरीर में पानी की कमी न होने दें और हल्का व संतुलित आहार लें।