इस बार और बढ़ सकती है हाजिरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में इस बार छात्रों की हाजिरी बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल 22.09 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 97 प्रतिशत तक आवेदक शामिल होते हैं। एनटीए के अधिकारियों का कहना है कि इस बार 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को उनकी पहली पसंद का एग्जाम सिटी मिला है।

medical entrance exam 2025 record increase in attendance expected 99 students get first choice city

2025 में 22.09 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और 12.36 लाख क्वालीफाई हुए थे। इस टेस्ट में छात्रों की सबसे ज्यादा हाजिरी होती है और 97 प्रतिशत तक आवेदक एग्जाम देते हैं। एनटीए के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल एंट्रेंस में 97 से 98 प्रतिशत तक हाजिरी रहती है। चूंकि इस बार 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को उनकी पहली पसंद के आधार पर एग्जाम सिटी दी गई है तो यह संख्या और भी बढ़ सकती है।