अस्पताल में सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को परखने पहुंची टीम

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम पहुंची। यह टीम तीन दिन तक अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का बारीकी से आकलन करेगी।

national quality assurance standard team inspects bk hospital health services quality assessed

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : जिले के बीके अस्पताल में सोमवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) की टीम निरीक्षण करन पहुंची। यह जांच अस्पताल में तीन दिन तक लगातार जारी रहेगी। इस जांच में अस्पताल के मरीजों को दी जा रही सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का बारीकी से आकलन किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अस्पताल में लगातार मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसको देखते हुए यह जांच की गई है। यह टीम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बीके अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए भेजी गई है। निरीक्षण टीम में लखनऊ से त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद उस्मान, दिल्ली से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित शौकीन और जयपुर से डीपीएम किरन शामिल हैं। टीम के सदस्यों ने अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद स्टाफ व मरीजों से बातचीत भी की।

अधिकत देखा जाता है कि अस्पताल में समस्याए बनी रहती है लेकिन अस्पताल में टीम के आने की पहले से सूचना होने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं सामान्य दिनों के मुकाबले बेहतर नजर आईं। इमरजेंसी वाॅर्ड में साफ-सुथरी नई चादरें बिछी हुई थीं और नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी पहचान पत्र लगाए हुए दिखाई दिए। डॉ. मोहम्मद उस्मान ने इमरजेंसी, पार्किंग, एंबुलेंस के रास्तों और डायल 112 जैसी सेवाओं का निरीक्षण किया। वहीं, डॉ. रोहित शौकीन और डीपीएम किरन ने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को परखा। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से ऑपरेशन से पहले और बाद की तैयारियों, मरीजों को रेफर करने की प्रक्रिया और आपात स्थिति में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा टीम ने गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं और अस्पताल की साफ-सफाई पर भी खास ध्यान दिया। शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाएंगे और आगे मिलने वाले फंड का फैसला किया जाएगा।