n NBT न्यूज, पलवल
आगामी तीन मई को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्हें परीक्षा निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर अधीक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।
उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलवल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर शुगर मिल पलवल द्विजा, जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर व डाॅ. बीआर आंबेडकर राजकीय कॉलेज पलवल के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पलवल भूपेंद्र सिंह, पीएम श्री जीएसएसएस पलवल (बॉयज) व वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के लिए जिला नगर आयुक्त पलवल मनीषा शर्मा, राजकीय कॉलेज होडल व पीएम श्री जीजीएसएसएस होडल के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) होडल बलीना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।




