NIT में कूड़े के ढेर, यहां से गुजरना मुश्किल

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के एनआईटी चार में कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्कूल के पास जमा गंदगी से दुर्गंध फैल रही है। बच्चे और निवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगने लगा है। नगर निगम ने जल्द ही सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

nit garbage dump life difficult for residents and school children health hazard looming

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

जिले के एनआईटी क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ऐसे में एनआईटी चार स्थित स्कूल के नजदीक कूड़े का ढेर इन दिनों बड़ी समस्या बना गया है। इसके कारण न केवल वहां पर रहने वाले निवासी बल्की आवगमन करने वाले लोग भी बेहद परेशान है। क्षेत्र में फैली गंदगी के कारण न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

पिंकी, बिट्टू और अन्य लोगों का कहना है कि कई दिनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा लगातार जमा होता जा रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है, जो आसपास के घरों और स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। खासकर सुबह और दोपहर के समय स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को इस गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। कूड़े के ढेर के कारण यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लगने लगा है। इस बारे में नगर निगम के एनआईटी जोन के सफाई मुख्यालय के इंस्पेक्टर बीशन सिंह ने बताया कि शहर में लगातार सफाई का कार्य चल रहा है, जल्द ही इस जोन की जांच करने के बाद यहां भी सफाई कराई जाएगी।